आर० डब्लू० ए० सेक्टर ५२ द्वारा आयोजित निःशुल्क समग्र स्वास्थ्य लाभ शिविर.
आर० डब्लू० ए० सेक्टर ५२ द्वारा आयोजित निःशुल्क समग्र स्वास्थ्य लाभ शिविर, सामुदायिक केंद्र सेक्टर ५२ में किया गया। इस निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ शिविर से सेक्टर व नोएडा के ३०० से भी अधिक लोगों ने लाभ उठाया । फोर्टिस हॉस्पिटल के अनुभवी डॉक्टरों द्वारा प्रातः ११ बजे से सायं ३ बजे तक, Body Mass Index, Blood Pressure, Random Blood Sugar, ECG, इत्यादि चेक अप किये गए। आर० डब्लू० ए० अध्यक्ष श्री रवि गुप्ता जी ने बताया की NUGA BEST द्वारा THERMAL MASSAGER NATURAL THERAPY का भी आयोजन, दिनांक १५-०३-२०१५ से १७-०३-२०१५ तक प्रातः ८ बजे से सायं ५ बजे तक किया जा रहा है। इस थेरेपी से Diabetes, Cervical, Back Pain, Hypertension, Spinal Pain, Fat (Weight reduce), Poor Blood Circulation, B.P. Thyroid इत्यादि रोगों के निवारण में लाभप्रद है । इस शिविर में सायं ४ बजे से श्रीमती निर्मला देवी सहज योग ट्रस्ट द्वारा सहजयोग का भी आयोजन किया गया इस आयोजन में आर० डब्लू० ए० अध्यक्ष श्री रवि गुप्ता जी एवं सदस्य श्री तेजबली सिंह की अहम भूमिका रही । सहजयोग द्वारा ध्यान से स्वास्थ्य लाभ होता है व व्यक्तित्व संतुलित होता है।
इस अवसर पर आर० डब्लू० ए० पदाधिकारी अमरीश त्यागी, मनोहर लाड, अशोक शर्मा, राजू चौहान, के. पी. सिंह, उषा सिंह, सरोज तुली इत्यादि मौजूद रहे है।
Comments are closed.