राहुल गांधी ने किया अनोखा प्रदर्शन , खुद ट्रैक्टर चला कर पहुँचे संसद भवन , पढें पूरी खबर

Ten News Network

नई दिल्ली :– दिल्ली में उस समय हफरा तफरी का माहौल बन गया ,जब राहुल गांधी ट्रैक्टर लेकर संसद भवन पहुँचे। आपको बता दें कि राहुल गांधी अपने आवास से ट्रैक्टर पर तीनों कृषि कानून को वापस लेने का पोस्टर लगाकर संसद भवन पहुँचे।

दरअसल , कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन जारी है और इसी कड़ी में आज राहुल गांधी ट्रैक्टर चलाकर संसद भवन पहुँचे। वही राहुल गांधी के साथ ट्रैक्टर पर रणदीप सुरजेवाला, दीपेंद्र हुड्डा समेत अन्य कई कांग्रेसी नेता सवार दिखे।

ट्रैक्टर चलाने के इस कार्यक्रम के दौरान ही कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला और बीवी. श्रीनिवास को हिरासत में ले लिया।जिस ट्रैक्टर पर राहुल गांधी सवार होकर आए थे उसे दिल्ली पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।

ऐसा इसलिए कि संसद सत्र के दौरान यहां धारा 144 लागू रहती है। ट्रैक्टर के सामने कृषि कानूनों के खिलाफ पोस्टर चिपका था और किसानों के समर्थन में बातें कही गईं।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि ये किसानों की आवाज़ है, किसानों की बात सुनी नहीं जा रही है। सरकार को इन तीनों कृषि कानूनों को वापस लेना होगा, ये काले कानून हैं। राहुल गांधी ने कहा कि किसानों पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं, उन्हें आतंकवादी तक कह दिया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.