राहुल गांधी का पेगासस मामले को लेकर केंद्र सरकार पर हमला, कहां- संसद में विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है

Ten News Network

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर “भारत के संस्थानों के खिलाफ पेगासस का उपयोग करके भारत के लोकतंत्र को कलंकित करने” का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संसद में विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है।

विपक्षी दलों के नेताओं के साथ बैठक के बाद, पत्रकारों से बात करते हुए गांधी ने कहा कि विपक्ष के पास केवल एक ही सवाल है: क्या भारत सरकार ने “अपने ही लोगों के खिलाफ हथियार” के रूप में इस्तेमाल करने के लिए इजरायली स्पाइवेयर पेगासस खरीदा था।

गांधी ने सवाल किया कि इस मुद्दे पर सदन में चर्चा क्यों नहीं की जा सकती। उन्होंने जोर देकर कहा कि विपक्ष इस मुद्दे को उठाकर संसद की कार्यवाही को बाधित नहीं कर रहा है, बल्कि “केवल अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है।”

कांग्रेस नेता ने कहा, “हम केवल यह पूछ रहे हैं कि क्या सरकार ने पेगासस को खरीदा और भारतीयों की जासूसी की।” उन्होंने तर्क दिया कि पेगासस विवाद “निजता का मामला नहीं” है, बल्कि “राष्ट्र-विरोधी कार्य” है।

राहुल गांधी ने कहा कि “नरेंद्र मोदी, अमित शाह ने भारत, इसकी संस्थाओं के खिलाफ पेगासस का उपयोग करके भारत के लोकतंत्र की आत्मा को मारा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.