नई दिल्ली :– दिल्ली पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है , जी हाँ दिल्ली पुलिस ने एक फ़र्ज़ी कॉल सेंटर पर छापा मारकर 82 लोगों को गिरफ्तार किया है।
बता दे कि इस फ़र्ज़ी कॉल सेंटर में नामी कंपनी का नाम इस्तेमाल हो रहा था। जिसके चलते देश और विदेश के हज़ारों लोग इस गिरोह के शिकार बन रहे थे। वही इस मामले की सूचना दिल्ली पुलिस के कमिश्नर को मिली।
सूचना मिलते ही कमिश्नर ने एक टीम गठित की , टीम ने इस मामले में जाँच शुरू कर दी , बताया जा रहा है कि गठित टीम ने दिल्ली के जगतपुरी इलाके में एक फर्ज़ी कॉल सेंटर छापा मारा है, जिसमें 82 लोग गिरफ्तार हुए हैं।
वहीं कई बरामदगियां भी हुई हैं। जानकारी है कि इस कार्रवाई में पुलिस ने 64 लाख रुपये कैश, 93 लैपटॉप और कई कम्प्यूटर बरामद किए हैं। ये फर्जी कॉल सेंटर चला रहे लोग ऐमज़ॉन कंपनी के अफसर बनकर अमेरिका में ऐमज़ॉन के ग्राहकों के साथ ठगी करते थे और उनसे ऑनलाइन पैसा मंगाते थे।
कॉल सेंटर मनु सिंह तंवर चला रहा था. मनु फिलहाल एक मर्डर केस में जेल में है. उसके शराब के ठेके भी हैं. उसे सितंबर 2020 में गुरुग्राम पुलिस ने भी फ़र्ज़ी कॉल सेंटर चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया था।