दिल्ली की सीमाओं पर देशभर के किसानों द्वारा तीन कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन का नेतृत्व करने वाले किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बयान दिया है कि, 6 फरवरी को दिल्ली में होने वाला चक्का जाम नहीं किया जाएगा, राकेश टिकैत ने सभी किसानों से अपील की है कि जो लोग दिल्ली नहीं पहुंच पाए हैं वह स्थानीय स्तर पर शांति पूर्ण रुप से चक्का जाम करें।
बता दें कि नए कृषि कानूनों को वापस लेने और एमएसपी पर कानून बनाए जाने की मांग करते हुए किसान संगठनों और किसान नेताओं ने चक्का जाम करने का ऐलान किया है ।
संयुक्त किसान मोर्चा के नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि 6 फरवरी 2021 को देशभर के किसान दोपहर 12:00 से 3:00 तक सड़कों को ब्लॉक करेंगे।
बताया जा रहा है कि राकेश टिकैत का यह बयान 26 जनवरी की घटना को देखते हुए आया है, 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर रैली में भारी भीड़ उमड़ी थी जिसके चलते ट्रैक्टर रैली में भारी बवाल देखने को मिला था ।
कथित तौर पर किसानों ने भारी उपद्रव किया था और दिल्ली एनसीआर के कई क्षेत्रों में तोड़फोड़ के साथ-साथ लाल किले पर एक संप्रदाय विशेष का झंडा भी फहरा दिया था।