पीएम मोदी के बयान पर किसान नेता राकेश टिकैत ने की टिप्पणी , कहा – एमएसपी पर कानून बना दो, हम बातचीत को तैयार

Ten News Network

नई दिल्ली :– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों से अपने आंदोलन को खत्म करने की अपील की है. पीएम मोदी के इस बयान पर अब भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने टिप्पणी की।

 

 

राकेश टिकैत ने कहा कि भूख पर व्यापार नहीं होना चाहिए. ऐसा करने वालों को बाहर निकाल दिया जाएगा। बातचीत के अवसर पर राकेश टिकैत ने कहा कि अगर वो बातचीत करना चाहते हैं, तो हम तैयार हैं. लेकिन हमारा पंच भी वही है और मंच भी वही है।

 

 

राकेश टिकैत ने कहा कि इन बिलों को वापस लेकर, एमएसपी पर कानून बनाना चाहिए. राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार 15 संशोधन करना चाहती है, पहले उन्हें निकाल लें और फिर आगे की बात भी कर ली जाएगी।

 

 

राकेश टिकैत ने बयान दिया कि दूध के मामले में भी देश की हालत ठीक नहीं है, ऐसा ही रहा तो तुर्की जैसे हालात हो जाएंगे और दूध भी बाहर से मंगाना पड़ेगा. किसान नेता बोले कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपील करनी चाहिए कि सभी सांसद अपनी-अपनी पेंशन को छोड़ दें।

 

 

आपको बता दें कि आज पीएम नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा को संबोधित किया, इसी दौरान पीएम मोदी ने कहा कि एमएसपी था, है और रहेगा. ऐसे में किसानों को अपना आंदोलन खत्म करना चाहिए. सरकार ने बातचीत की है और आगे भी चर्चा को तैयार है. आंदोलन खत्म होना चाहिए और चर्चा जारी रहनी चाहिए।

 

 

गौरतलब है कि किसानों और सरकार के बीच अबतक 11 दौर की बात हो चुकी है, लेकिन उसके बाद कोई चर्चा नहीं हुई है. ऐसे में अब जब पीएम मोदी की ओर से सदन में बयान दिया गया है, तो एक बार फिर चर्चा की उम्मीद जगी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.