अन्य राज्यों से दिल्ली में आने वाले यात्रियों की होगी रैंडम कोविड-19 जाँच, पढें पूरी खबर

Ten News Network

नई दिल्ली :– कोरोना मामलों में तेजी से वृद्धि वाले राज्यों से दिल्ली आने वाले यात्रियों की दिल्ली एयरपोर्ट पर रैंडम कोविड-19 जांच की जाएगी और जो भी लोग पॉजिटिव पाए जाएंगे उन्हें अनिवार्य रूप से क्वारंटाइन में रहना होगा।

 

 

दिल्ली एयरपोर्ट प्रबंधन ने आज एक बयान में कहा कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के नए सरकारी आदेश के अनुसार, उन राज्यों से आने वाले यात्रियों की रैंडम कोविड​​-19 जांच की जाएगी।

 

 

जहां मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। रैंडम जांच में क्रम का पालन नहीं होता है। इसके तहत किसी भी यात्री को चुनकर उनकी जांच की जा सकती है।

 

 

बयान में कहा गया है कि नमूनों के लेने के बाद ही यात्रियों को एयरपोर्ट परिसर से बाहर निकलने की अनुमति दी जाएगी। हालांकि, जो यात्री पॉजिटिव पाए जाते हैं, उन्हें स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के प्रोटोकॉल के अनुसार अनिवार्य क्वारंटाइन में रहना होगा।

 

 

दिल्ली सरकार ने पहले घोषणा की थी कि सभी हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर कोरोना वायरस की रैंडम जांच की जाएगी। पिछले 24 घंटों में भारत में 53,000 से अधिक नए कोविड 19 के मामले सामने आए, जिनमें से 992 केस दिल्ली के हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.