आरएलडी अध्यक्ष अजित सिंह का निधन , थे कोरोना संक्रमित , पढें पूरी खबर

Ten News Network

नई दिल्ली :– राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का निधन हो गया है, वह कोरोना संक्रमित थे। 86 वर्षीय अजित सिंह की देर रात को तबीयत बेहद बिगड़ गई थी।

 

उन्हें गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बताया जा रहा था कि फेफड़ों में संक्रमण बढ़ने के कारण उनकी हालत नाजुक हो गई थी।

 

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बेटे चौधरी अजित सिंह बागपत से 7 बार सांसद और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री रह चुके हैं. 86 साल की उम्र में उनका निधन हुआ है. उनके निधन के बाद बागपत समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शोक की लहर है. चौधरी अजित सिंह की गिनती जाट बिरादरी के बड़े किसान नेताओं में होती थी।

 

22 अप्रैल को हुए थे कोरोना संक्रमित आरएलडी प्रमुख चौधरी अजित सिंह 22 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हुए थे. इसके बाद से ही उनके फेफड़े में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा था. मंगलवार रात अजित सिंह की तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी. इसके बाद उन्हें गुरुग्राम के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बताया जा रहा है कि आज सुबह उनका निधन हो गया।

 

यह है चौधरी अजित सिंह का सियासी सफर चौधरी अजित सिंह ने अपनी सियासी सफर की शुरुआत 1986 से की थी. उस समय उनके पिता और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह बीमार पड़ गए थे. अजित सिंह 1986 में राज्यसभा भेजे गए थे. इसके बाद 1987 से 1988 तक वह लोकदल (ए) और जनता पार्टी के अध्यक्ष भी रहे. 1989 में अपनी पार्टी का विलय जनता दल में करने के बाद वह उसके महासचिव बन गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.