नई दिल्ली :– दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में आज हुए शूटआउट मामले में विभिन्न अदालतों के वकीलों ने नाराजगी जताई है, आपको बता दें कि दिल्ली बार एसोसिएशन ने एक दिन की हड़ताल करने के लिए वकीलों को बुलाने का ऐलान किया है।
बता दे कि दिल्ली के सभी जिला अदालतों में एक दिन की हड़ताल होगी, कल जिला अदालतों के सभी वकील हड़ताल करेंगे और कोई भी काम नहीं करके अपना विरोध जताएंगे।
वही इस मामले में राजनीति भी गरमाई हुई है। जी हाँ कांग्रेस नेता अनिल चौधरी ने कहा की दिनदहाड़े गोली चलना यह साबित करता है कि दिल्ली में जंगलराज कायम है, देश की राजधानी अब अपराधियों की राजधानी बन गई है।
दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा, ”दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं, मुख्यमंत्री चुनाव यात्रा में व्यस्त हैं और गृह मंत्री अमित शाह को दिल्ली से कोई लेना-देना नहीं है।
उन्होंने कहा कि कोर्ट में करीब 40 राउंड गोलियां चलने से जज, वकील और अन्य लोग खतरे में पड़ गए, यह घटना दिखाती है कि खुफिया तंत्र पूरी तरह विफल हो चुका है, जबकि दिल्ली पुलिस को खुफिया तंत्र से जानकारी मिली थी कि इस तरह की घटना होगी।
उन्होंने आगे बताया कि, “दिल्ली में मर्डर, हत्या फिरौती सहित तमाम अपराध में 2015 तथा 2019 के दौरान 57 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराध में 2015 तथा 2020 के दौरान 42 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. पिछले वर्ष 15 अगस्त तथा इस वर्ष 15 अगस्त के दौरान बलात्कार के मामले में 36 फीसदी की व्रद्धि हुई है।
