मोदी के जर्मनी दौड़े पर हुआ कुछ ऐसा!, देश में गरमाई सियासत

टेन न्यूज नेटवर्क

Galgotias Ad

नई दिल्ली (3 मई 2022): भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी त्रिदिवसीय यूरोप दौरे पर हैं।पीएम मोदी अपनी यात्रा के पहले दिन बर्लिन पहुंचे, जहां पीएम मोदी का प्रवासी भारतीयों ने पूरे गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।लेकिन इसी बीच उनके अगवानी में जर्मनी के ब्रांडेनबर्ग गेट के बाहर कुछ ऐसा हुआ कि भारत में इसको लेकर सियासत गरमा गई है।

मोदी की अगवानी नें जर्मनी में लहराया भगवा झंडा

दरसल मोदी की अगवानी कर रहे प्रवासी भारतीय लोगों में से किसी के भगवा झंडा फहराने की वीडियो सामने आई है।वीडियो के वाररल होते ही भारत में सियासत गरमा गई और विपक्ष अब इसपर जमकर तंज कस रहा है।

इस वीडियो पर कांग्रेस नेता सलमान प्रतापगढ़ी ने कमेंट किया कि भारत देश का झंडा तिरंगा कहां है? कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए लिखा ‘ये भारत का राष्ट्रीय ध्वज तो नहीं है मोदी जी।’ कांग्रेस नेत्री पंखुड़ी पाठक लिखती है ‘पीएम मोदी को बताना चाहिए कि भारत का झंडा तिरंगा ऐसा होता है, उन्होंने इसके साथ तिरंगा की इमोजी लगाई।।

Leave A Reply

Your email address will not be published.