संबित पात्रा ने एक वेबसाइट पर लगाए गम्भीर आरोप , कहा- भारत को बदनाम करने के लिए विदेशों से हो रही फंडिंग

Ten News Network

नई दिल्ली :– बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने आज एक न्यूज वेबसाइट पर गम्भीर आरोप लगाए। साथ ही उन्होंने कहा कि ‘न्यूज क्लिक’ नाम की वेबसाइट भारत को बदनाम करने का काम कर रही है।

संबित पात्रा ने कहा कि न्यूज क्लिक को विदेशों से फंडिंग होती है, ये वेबसाइट इंटरनेशनल साजिश का हिस्सा है। पूरे विश्व में हमारी वैक्सीन नीति को लेकर सराहना की गई, वैक्सीन मैत्री को लेकर सराहना की गई।

हमारे देश और हमारी वैक्सीन नीति को बदनाम किया जाए, यह कुचेष्टा कुछ लोगों ने, कुछ संस्थाओं ने और कुछ पोर्टल्स ने की है, ये विदेशी फंडिंग के माध्यम से हो रहा था।

संबित पात्रा ने न्यूज क्लिक वेबसाइट पर विदेशों से 30 करोड़ रुपये की फंडिंग का आरोप लगाया है। पात्रा ने कहा, ‘मीडिया की चादर ओढ़कर पोर्टल चलाने वाले कुछ एक्टिविस्ट हैं, जिनके साथ कुछ विदेशी ताकतें हैं और भारत के कुछ मेन स्ट्रीम के राजनेता भी हैं।’

‘इनका एक ग्रुप बना है, न्यूज क्लिक में बाहरी ताकतें फंड भेजती थीं, ये पीपीके नाम की कंपनी के अंतर्गत आती है। इन्होंने 9.59 करोड़ रुपये के एफडीआई को स्वीकार किया। इसमें मुख्य रूप से विदेश के 3 लोग शामिल थे, इसके अलावा करीब 30 करोड़ रुपये इन्होंने विदेशों की अलग-अलग एजेंसियों से प्राप्त किया।’

Leave A Reply

Your email address will not be published.