SEWA BHARTI TREE PLANTATION DRIVE IN GREATER NOIDA

प्रेस विज्ञप्ति: सेवा भारती ग्रेटर नोएडा के ओर से आज दिनांक २१ अगस्त दिन रविवार का आयोजन किया गया। वृक्षारोपण का शुभारंभ प्रात: 9:00 बजे एक साथ पूरे नगर में किया गया। वृक्षारोपण सेक्टर 37 केन्द्रीय पार्क के चारों तरफ तथा ग्रीन बेल्ट में किया गया। आम, पीपल, बरगद, कनेर आदि के 250 पौधे लगाए गए। ओमीक्रान, म्यू, अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा, पी 3, सेक्टर के साथ गुलमोहर, ओमेक्स सोसायटी में 1000 पौधे लगाए गए। सभी जगह स्थानीय निवासी सपरिवार सम्मिलित हुए। इस कार्यक्रम में सेवा भारती, स्थानीय RWA , विश्व हिन्दू परिषद, हिन्दू जागरण मंच, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ,परीचौक डाट काम, युवा संगठन के पदाधिकारियों ने बढचढ कर हिस्सा लिया। श्रीरामचरितमानस मंडली ग्रेटर नोएडा द्वारा भजन संकीर्तन का भी आयोजन किया गया। भवदीय मयंक पाण्डेय, महामंत्री सेवा भारती ग्रेटर नोएडा

Leave A Reply

Your email address will not be published.