शिक्षक कल्याण फाउंडेशन द्वारा शिक्षक दिवस सम्मान सामारोह का टेन न्यूज़ लाइव पर सफल आयोजन।

Ten News Network

New Delhi: राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक कल्याण फाउंडेशन गाजियाबाद दिल्ली द्वारा सम्मान समारोह आयोजन किया गया।

इस अवसर पर संयोजक श्री जगदीश विग द्वारा देश के विभिन्न क्षेत्रों से शिक्षण क्षेत्र में बेहतर सेवाऐं देने वाले शिक्षको का आवेदन ऑनलाइन आमंत्रित किया गया था। जिसमें से संस्था द्वारा पुरूस्कार प्रदान हेतु चुने हु100 शिक्षकों का चयन किया गया।और 2, सितम्बर से 5 सितम्बर तक ऑनलाइन वेबीनार का अयोजन किया गया।

प्रोफेसर अनिल डी सहत्रबुद्धे जी ए आई सी टी आई चेयरमैन मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन के आतिथ्य में 2, सितम्बर को कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
चार दिनों तक सभी शिक्षिको ने नई शिक्षा नीति और शिक्षा के व्यवसायीकरण पर अपने विचार व्यक्त किए।इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ से रायपुर से मधु यादव ने अपने विचार व्यक्त किए, जिन्हें शिक्षक उत्कृष्टता पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।

संयोजक श्री जगदीश विग द्वारा बताया गया कि सम्मान कार्यक्रम की तारीख सुनिश्चित कर सभी शिक्षको को सम्मानित किया जाएगा। चयनित शिक्षकों ने फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे प्रोजेक्ट को पूरा करने में अपनी सहभागिता का संकल्प लिया।कार्यक्रम की प्रत्येक श्रृंखला को टेन न्यूज ने फेसबुक, एवम् यू ट्यूब पर प्रकाशित किया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.