SHIVANAND ZHA COULD BECOME DELHI POLICE COMMISSIONER
पब्लिक एशिया संवाददाता
गुजरात दंगो की जांच में शामिल ips बनेंगे दिल्ली पुलिस कमिश्नर
बीएस बस्सी दिल्ली के पुलिस कमिश्नर पद से अगले माह रिटायर होने वाले हैं. ऐसे में दिल्ली में अगले पुलिस कमिश्नर के नाम को लेकर चर्चा तेज हो गई है. केंद्र सरकार से जो संकेत मिले हैं उसके अनुसार दिल्ली का अगला सीपी गुजरात से हो सकता है. इसमें अहमदाबाद के वर्तमान पुलिस कमिश्नर शिवानंद झा का नाम सबसे आगे है. झा, 1983 बैच के गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं. मोदी के करीबी माने जाने वाले शिवानंद झा 2002 गुजरात दंगों पर सुप्रीम कोर्ट की ओर से बनाई गई एसआईटी में भी शामिल थे. बाद में उन्हें वहां से हटा दिया गया था. अब चर्चा है कि उन्हें दिल्ली लाया जा सकता है. गुजरात, दिल्ली पुलिस और गृहमंत्रालय तीनों ही स्थान पर इसे लेकर चर्चा है.
दिल्ली पुलिस में दो स्पेशल कमिश्नर दीपक मिश्रा और धर्मेद्र कुमार दिल्ली से इस रेस में है. लेकिन, कहा जाता है कि राजनीतिक रसूख इस पद में खास तौर से काम आता है. हालांकि, अब तक करीब 20 आईएएस और आईपीएस गुजरात से दिल्ली आ चुके हैं. ऐसे में शिवानंद झा को लेकर उम्मीद जताई जा रही है.
Comments are closed.