दीपावली आ रही है आप चीन में बनी वस्तुएं खरीदने वाले हैं ? : श्रवण कुमार शर्मा

श्रवण कुमार शर्मा

दीपावली आ रही है . दीपोत्सव है .दीपक या दिये क्रय किये जाएन्गे .लक्ष्मी -गणेश की प्रतिमायें भी पूजन हेतु लायी जायेंगी .तोरण और पुष्प की सजावट होगी .विद्युत की झालर लगेंगी .बाज़ार सजने लग रहें हैं .पर, क्या आप यह सारी पूजन सामग्री और सज्जा की वस्तुएं चीन में बनी खरीदने वाले हैं ?तो ज़रा रूकें और सोचें .चीन आप के समाज और देश का शत्रु है .मैं लाग -लपेट की भाषा नहीं बोल रहा हूं .जो देश-समाज आत्म वंचना में जीते है ,ईश्वर भी उनको बचा नहीं सकता .भारत और पाकिस्तान के मध्य छदम युद्ध अनवरत है .चीन खुले रूप में पाकिस्तान के साथ है .संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तानी आतंकी के विरुद्ध लाये प्रस्ताव को वीटो करता है ,ब्रिक्स में आतंक वाद के मामले में समर्थन नहीं करता है .भारत को अशक्त बनाने के हर प्रयास में जुटा है .और आप ,भारत के देश भक्त नागरिक ,चीन निर्मित सामान खरीद कर उसकी आर्थिक ताकत बढाने में योगदान कर रहें हैं .भारत और चीन के मध्य व्यापार का संतुलन हमारी मानसिकता के कारण बड़े रूप में चीन के पक्ष में है .यह कहा जा रहा है कि यह घाटा भाजपा की सरकार में बढ़ गया है . आप का धन है और आप धन की कामना करते हैं .आप यदि भारतीय कुम्हार का दिया और भारतीय मिट्टी से बने ल0 ग0 खरीदेंगे ;तो किसी गरीब के घर की दिवाली भी मन जायेगी .युद्ध केवल सीमाओं पर नही लड़े जाते और ना ही केवल सैनिक जीतते हैं .आप भी इसमें शामिल हैं .शुभ दीपावली.

Leave A Reply

Your email address will not be published.