परमिन्दर को पार्टी एवं दिल्ली कमेटी का प्रवक्ता जी.के. ने किया नियुक्त
photo.story-jitender pal
शिरोमणी अकाली दल दिल्ली प्रदेश के समस्त कार्यकर्ताओ के द्वारा आज दल का स्थापना दिवस मनाते हुए दल की चड़दीकला के लिए अरदास की गई। गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब स्थित पार्टी कार्यालय में अध्यक्ष मनजीत सिंह जी.के. के नेतृत्व में हुए एक विशेष कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओ को जी.के. ने दल के स्थापना दिवस की बधाई देते हुए पार्टी की स्थापना की 2020 में आ रही पहली स्थापना शताब्दी को बड़े स्तर पर मनाने का भी ऐलान किया।
जी.के. ने अकाली दल के कार्यकर्ताओ द्वारा देश तथा कौम के लिए बीते 95 वर्षाे के दौरान किये गये कार्याे को भी याद किया। जी.के. ने दावा किया कि अगर 1947 में देश की आजादी के बाद अकाली दल के अध्यक्ष मास्टर तारा सिंह ने तीन राष्ट्रों में भारत के बटवारे के फार्मूले को खारिज ना किया होता तो आज संयुक्त पंजाब एक अलग देश होता और देश की मौजूदा सीमा अटारी होने की बजाये गुड़गांवा होती। जी.के. ने मास्टर तारा सिंह के इस फैसले को अकालियों की देशभक्ति और राष्ट्रवाद के प्रेम से भी जोड़ा। जी.के. ने कहा कि आंतकवाद के दौरान पंजाब में अमन शांति की बहाली के लिए अकाली दल के प्रधान संत हरचंद सिंह लौंगोवाल सहित हजारों कार्यकर्ताओ ने भी शहादत दी।
पंजाब में मौजूदा समय के दौरान अमन भाईचारे को कायम रखने के लिए पंजाब सरकार द्वारा की जा रही कोशिशों की भी जी.के. ने प्रशंसा की। अकाली दल द्वारा पंजाब से बाहर निकलकर हरियाणा तथा दिल्ली में अपने विधायक बनाने की मिली कामयाबी का सेहरा जी.के. ने मौजूदा पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के सिर बांधा। जी.के. ने यू.पी.में भी पार्टी द्वारा अपने दम पर कुछ विधानसभा क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार उतारने का भी ईशारा किया। ग्रंथी हरपाल सिंह द्वारा इस अवसर पर की गई अरदास में अकाली दल को चड़दीकला, निडरता तथा निष्पक्षता बख्शने के साथ ही कौम तथा देश की बढ़-चढ़ कर सेवा करने की ताकत देने की अकाल पुरख के चरणों में विनती की गई।
जी.के. द्वारा इस अवसर पर पार्टी की दिल्ली ईकाई तथा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रवक्ता के तौर पर पार्टी तथा कमेटी के मीडिया प्रमुख परमिन्दर पाल सिंह को नियुक्ति पत्र भी सौंपा गया। इस अवसर पर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अवतार सिंह हित, पूर्व विधायक हरमीत सिंह कालका, दिल्ली कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महिन्दरपाल सिंह चड्डा, उपाध्यक्ष सतपाल सिंह, संयुक्त सचिव अमरजीत सिंह पप्पू, स्त्री अकाली दल की अध्यक्षा मनदीप कौर बख्शी,शिरोमणी कमेटी सदस्य गुरमिन्दर सिंह मठारू, दिल्ली कमेटी सदस्य कुलमोहन ंिसंह, कुलवंत ंिसंह बाठ, गुरबचन सिंह चीमा, हरविन्दर सिंह के.पी., समरदीप सिंह सन्नी, रविन्दर सिंह लवली, हरदेव सिंह धनोवा, हरजिन्दर सिंह , जतिन्दर पाल सिंह गोल्डी, मनमोहन सिंह , परमजीत सिंह चंढोक, गुरदेव सिंह भोला, निगम पार्षद रितू वोहरा, अकाली नेता विक्रम सिंह आदि ने पार्टी कार्यकर्ताओ की बधाईया दी।


Comments are closed.