गौरी लंकेश की हत्या का खुलासा न होने पर सामाजिक संगठनों ने दिल्ली में निकाला विरोध मार्च

Lokesh Goswami | Rohit Sharma New Delhi :

पत्रकार व समाजसेवी गौरी लंकेश की हत्या को एक महीने होने के बाद भी उसका खुलासा नहीं हुआ | जिसको लेकर आज केवाईएस , सीटू , और तमाम संस्था दिल्ली की सड़को पर विरोध मार्च निकाला |

साथ ही प्रदर्शनकारियों ने पत्रकार व समाजसेवी गौरी लंकेश की हत्या की कड़ी निंदा करते हुए सरकार से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वही प्रदर्शनकारियों का कहना है की गौरी लंकेश की हत्या से लोगों में रोष है। देश में गुंडातत्वों का बोलबाला बढ़ रहा है। सरकार उनको रोकने में असफल साबित हो रही है।कुछ फासीवादी व कट्टरपंथी असामाजिक तत्वों की ओर से सच्चाई का कत्ल किया जा रहा है पर सरकार द्वारा ऐसे तत्वों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे कत्ल का साफ मतलब है कि सरकार सच की आवाज को बचा नहीं बल्कि कट्टरपंथी व फासीवादी तत्वों को शह दे रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.