सपा पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष ने गरीबों में बांटे कंबल
दनकौर क्षेत्र स्थित आर्य फार्म हाउस पर समाजसेवी व समाजवादी
पार्टी के जिला पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष श्रीनिवास आर्य द्वारा
रविवार को गरीबों में कंबल वितरण किया गया। इस दौरान क्षेत्र से हजारों
गरीब परिवारों ने हिस्सा लिया। जिसमे 11 सौ कंबलों का वितरण किया गया।
रविवार को दनकौर स्थित आर्य फार्म हाउस पर क्षेत्र के प्रमुख लोग भी
उपस्थित रहे। उन्होंने एक कंबल और उसके साथ एक मिठाई का पैकेट सभी गरीब
परिवारों में बांटा। समाजसेवी व सपा पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष श्रीनिवास
आर्य ने कहा कि ठंड में सैकड़ों गरीब निवास करते हैं। इन्हें ठंड में गर्म
कपड़े नहीं हैं, जिन पर संपन्न लोगों को ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा
कि अगर सभी हाथ बंटाए तो कोई भी गरीब ठंड में ठिठुरते हुए रात नहीं
गुजारेगा। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से भी आहवान किया गया कि वह गरीबों
की मदद के लिए आगे आएं और सहयोग करें।
किसान नेता अजय पाल आर्य ने कहा कि गरीबों में कंबल वितरित कर श्रीनिवास
आर्य ने गरीबों की मदद की है। ऐसे कार्य सभी लोगों को करना चाहिए, जिससे
बड़े-छोटे के बीच दूरियां भी घटेंगी। अजय पाल आर्य ने कहा कि गौतमबुद्व
नगर आर्थिक रूप से काफी विकसित जनपदों में शामिल है, मगर कुछ लोग आज भी
आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं, जिनकी सभी लोगों को आगे आकर मदद करनी
चाहिए। इस अवसर पर सपा जिला उपाध्यक्ष ब्रजपाल राठी, डाॅक्टर विकास
भारद्वाज, राजे प्रधान, लाला वेदप्रकाश, पवन खटाना, जीवन सिंह, लज्जा
प्रधान, चंदरपाल नेताजी, बलेश्वर नागर, जयवती आर्य, मधु आर्य, ओमप्रकाश
कसाना, रोहताश आर्य, लख्मी आर्य, सुंदर भड़ाना रिषी प्रभात आदि उपस्थित
रहे।