सुर संपदा ट्रस्ट ने मालवंकर हॉल में सजाई मुकेश को श्रद्धांजलि देती संगीतमय महफ़िल

दिल्ली के मावलंकर हॉल में सुर सम्पदा सेवा ट्रस्ट व करूणा कला केंद्र द्वारा शुक्रिया मुकेश  सदाबहार गायक की याद में एक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया ।समाजसेवी राजन श्रीवास्तव ने  द्वीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की इस कार्यक्रम में हजारो दर्शको ने भाग लिया ।इस कार्यक्रम में आये विभिन्न कलाकारों ने एक से बढ़ कर गाने गाये जिसको सुन कांस्टीटूशन क्लब का मालवंकर हॉल तालियो से गूँज उठा  ।यह कार्यक्रम  पार्श्वगायक स्वर्गीय मुकेश चंद माथुर की याद में आयोजित किया गया था ।  जिसमें प्रतिभाशाली गायक जोश-खरोश के साथ हिस्सा लेते हैं और इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है ।

 

संस्था के श्री राजन श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रिया मुकेश कार्यक्रम के माध्यम से कई बच्चे सेलिब्रिटी बने हैं ।साथ ही बताया कि हमारी संस्थान गरीबो के लिए काम करती है ।संस्था  आयोजनों के अलावा अन्य सामाजिक कार्य जैसे गरीब बच्चों को  पुस्तकें, कपड़े देने में अपना योगदान देती है।

उन्होंने बताया कि उनकी संस्था पिछले 15 सालों से समाजसेवा के कार्यों में लगी हुई है। उन्होंने बच्चों से अपील की की कि वे शुक्रिया मुकेश के मंच पर गीत संगीत के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.