सूरजपुर का प्राचीन कालीन बाराही मेला का हुआ का हुआ शुभारम्भ.
क्षेत्र में हजारों वर्षों से ऐतिहासिक गौरवपूर्ण परंपरागत अपनी भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति को संजोए हुए 10 दिवसीय प्राचीन बाराही मेले का शुभारंभ शुक्रवार से सूरजपुर में हो गया। प्रात: 11 बजे बाराही मंदिर के महंत श्री स्वामी ब्रह्मगिरी जी महाराज व पंडित जन्मेज्य शास्त्री के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ किया गया। इसके बाद सायं 4 बजे मेले के आयोजक शिव मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष श्री धर्मपाल भाटी व पदाधिकारियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसईओ हरीश कुमार वर्मा ने द्वीप प्रज्वलित कर मेले के सांस्कृतिक मंच का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने समिति द्वारा पिछले 15 वर्षोे से बाराही मेले का सफल आयोजन करने पर समिति के पदाधिकारियों को बधाई दी। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा मेले आयोजन में होनी वाली समस्याओं का निराकरण कराने के लिए वो हर संभव वो प्रयास करेंगे. मेला संपन्न होने के पश्चात वो खुद मेले स्थल का निरिक्षण कर समस्या दूर करेंगे। आज भी मेला का यही उद्देश्य है कि प्रेम-सौहार्द बनाये रखें। बाराही मंदिर के महंत श्री स्वामी ब्रह्मगिरी जी महाराज न अपने आर्शिवचन में कहा हजारों साल पहले पुल्सत्य मुनि ने मेला स्थल पर सैकड़ों वर्षो तक तपस्या की थी बाराही देवी की स्थापना की थी । उन्हीं की तपस्या का फल है बाराही मंदिर परिसर में स्थित चमात्कारिक सारेवर में नहाने से समस्त चर्म रोग खत्म हो जाते हैं। 10 दिवसीय के मेले में कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे जिसमे रागिनी व हास्य के कलाकार धूम मचाएंगे। इसमें रागिनी के जाने माने कलाकार अपनी प्रस्तुति देकर धूम मचाएंगे। इसके अलावा १२ अप्रैल को कव्वाली मुकाबला गुलाम हबीब पेन्टर अलीगढ नाजमा मुमताज खंजर बरेली के बीच होगा। 12 अप्रैल को 2.00 बजे से कुश्तियों का विशाल इनामी दंगल कराया जायेगा। मीडिया प्रभारी मूलचंद शर्मा ने बताया मेले में खाने पीने के स्वादिष्ट व्यंजनों की दूकानों के साथ साथ ही कपड़ों व लकड़ी से बने सामानों की दुकानें सजी हुई हैं। मनोरंजन के लिए अनेक प्रकार के झूले बच्चों के मनोरंजन के लिए लगे हैं। नागिन पार्टी, नटकला, कठपुतली शो, मैजिक शो, जादूगर शो, सरकस मौत का कुआं भी मनोरंजन के लिए मौजूद है। मेला परिसर में एक स्थान को गांव की चैपाल का शक्ल दिया गया है जिससे लोग ग्रामीण परिवेश से रूबरू हों। इस अवसर पर श्री धर्मपाल भाटी, ओमवीर सिंह बैसला, रवि भाटी, मुलचन्द शर्मा, श्रीचंद भाटी, लक्षमण सिंघल, देवेन्द्र देवधर , विनोद भाटी , बिजेन्द्र ठेकेदार, राजवीर शर्मा, भूदेव शर्मा, भौपाल ठेकेदार, लीलू भगत जी, धनेश पाल, हरि शर्मा, टेकचंद प्रधान , रामआवतार गर्ग,योगेश अग्रवाल मौजूद थे।
Comments are closed.