SWARAJ INDIA YOGENDRA YADAV ANNOUNCES MANIFESTO FOR MCD ELECTIONS

ROHIT SHARMA , TEN NEWS

नई दिल्ली में आज स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगिंदर यादव ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया की आज स्वराज इंडिया ने दिल्ली नगर निगम चुनावों के लिए कमर कस चुकी नवगठित पार्टी स्वराज इंडिया ने आज प्रेस वार्ता कर दिल्ली के लिए म्युनिसिपल गवर्नेंस का विज़न डॉक्यूमेंट “साफ़ दिल, साफ़ दिल्ली” जारी किया। निगम प्रशासन के लिए स्वराज इंडिया के इस दृष्टि पत्र में जन-भागीदारी के साथ एक ऐसे गवर्नेंस मॉडल की बात की गयी है जो लोगों की जरूरतों और आकांक्षाओं को पूरा करेगी। साथ ही, गवर्नेंस के लिए वैकल्पिक विज़न और पॉलिसी एजेंडा की बात कही गई है। चुनावी राजनीति में भागीदारी की बात आयी तो हमने लोकतंत्र के प्राथमिक स्तर को चुना। म्युनिसिपल गवर्नेंस बहुत ही महत्वपूर्ण प्रशासनिक स्तर है लेकिन उपेक्षित रहा है। जनभागीदारी के साथ जवाबदेह प्रशासन की शुरुआत पंचायत और निगम प्रशासन से ही होनी चाहिए। स्वराज इंडिया के राजनीतिक सफ़र की शुरुआत यहाँ से होगी। स्वराज इंडिया ने चुनाव लड़ने के लिए एमसीडी को प्राथमिकता दी है।”स्वराज इंडिया अपने गठन के बाद पहला चुनाव दिल्ली नगर निगम का लड़ रही है। बीते 12 फ़रवरी को ऐतिहासिक रामलीला मैदान में “जवाब दो, हिसाब दो” रैली कर पार्टी ने निगम चुनाव का बिगुल फूंका था। पार्टी एमसीडी के सारे 272 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और अब तक निगम प्रत्याशियों की दो लिस्ट जारी कर चुकी है। राजनीति में युवाओं और महिलाओं की भागीदारी पर स्वराज इंडिया का सबसे ज्यादा ज़ोर है। यह बात पार्टी के उम्मीदवार चयन में भी झलकती है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.