SWATI MALIWAL – TUG OF WAR BEGINS BETWEEN LG AND CM OF DELHI

दिल्ली महिला आयोग की नई अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को लेकर सियासत का नया दौर शुरू हो गया है। अधय्क्ष पद पर स्वाति की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने दिल्ली महिला आयोग में अध्यक्ष के तौर पर स्वाति मालिवाल की नियुक्ति रद्द कर दी है।

एलजी के मुताबिक दिल्ली सरकार ने स्वाति मालीवाल की नियुक्ति की फाइल भेजकर उनसे मंजूरी नहीं ली है। वहीं दिल्ली सरकार का कहना है कि एलजी के अधिकार में ये नहीं आता। गौरतलब है कि 2 दिन पहले ही स्वाति की नियुक्ति की गई थी।

वहीं आप ने सीधे प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है। आप नेता आशुतोष ने कहा कि ये एलजी ने प्रधानमंत्री के इशारे पर हो रहा है, हमें इसकी पहले से ही संभावना थी।

Comments are closed.