जनपद के 33 इण्टर कालेजों की 302 गरीब प्रतिभावान छात्राओं को सीएसआर के माध्यम से सैमसंग कम्पनी के सौजन्य से टेबलेट वितरणःडीएम।

जिलाधिकारी एन पी सिंह ने कहा कि आज का संसार डिजीटल की ओर तेजी से बढ़ रहा है इसमें हमारे समाज के गरीब परिवार भी सम्मलित होते हुये अपने परिवार एवं देष का आर्थिक विकास का हिस्सा बन सकें इसी उद्देष्य की पूर्ति के लिये आज जनपद के 33 इण्टर कालेजों की 302 ऐसी छात्राओं का चयन कर उन्हें टेबलेट वितरण किया गया है जिनके परिवार ऐसे है जो अपनी लड़कियों को टेबलेट दिलाने की स्थिति मंे नहीं है और उनकी लड़कियाॅ पढाई में बहुत ही मेधावी है। आज उन्हीं को सेमसंग कम्पनी की सीएसआर मद से टेबलेट का वितरण सुनिष्चित कराया गया है।
श्री सिहं यह उद्गार गौतमबुद्धनगर बालक इण्टर कालेज गे्रटर नोएडा के आडोटोरियम हाल में टैबलेट वितरण समारोह में गरीब मेधावी छात्राओं को टैबलेट वितरण करने के उपरान्त व्यक्त कर रहे थे।
उन्होनें इस अवसर पर आहवान किया कि जिन छात्राओं को सैमसंग कम्पनी के माध्यम से टैबलेट उपलब्ध कराया जा रहा है सभी उसका अपनी पढाई में सदुप्रयोग करते हुये अपने भविष्य को और अधिक उज्जल बनाते हुये अपने परिवार के साथ साथ देष का नाम भी रोषन करें। श्री सिंह ने कहा कि डिजीटल युग में टेबलेट पढाई में उनकी बहुत अधिक मद्द करेगा और वह आगे की पढाई में अपनी परिक्षाओं में और अंक लाकर पास होगी। उन्होनें कहा कि जिन छात्राओं को टेबलेट वितरण किया गया है वह मध्यम परिवारों से ताल्लुक रखती है और उसके बाबजूद भी अपनी पढाई में बहुत ही मेधावी है कम्प्यूटर युग में यह टैबलेट उनकी और अधिक मद्द करेगा और उनके ज्ञान की वृद्धि होगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि आज जिन विद्यालयों की छात्राओं को टेबलेट वितरण हुआ है उसमें राजकीय इण्टर कालेज बादलपुर, वैदिक कन्या इ.का0 दादरी, पब्लिक इ0का0 रबुपुरा, महाराणा कुम्बा इ0का0 खटाना दादूपुर, राजकीय इ0का0नोएडा, आदर्ष इ0का0 नन्हेड़ा, किषन इ0का0 पारसोल, पब्लिक इ0का0 जहाॅगीरपुर, आर एस एस इ0 का0 विसाहडा, पटेल इ0का0 अस्तौली, विहारी लाल इ0का0 दनकौर, केजी इ0का0 धनौरी खुर्द, एसएलबीएम इ0का0 धनौरी कला, जैन इ0का0 जेवर, जनता इ0का0 रोजा याकूबपुर, अमीचन्द इ0का0 कासना, चैधरी केषराम इ0का0 हबीबपुर, नेहरू स्मारक इ0का0 साकीपुर, श्रीराम माॅडल इ0का0 थोरा, श्रीगांधी इ0का0 दुजाना, श्रीगांधी इ0का0 घोरी पछेरा, आदर्ष कन्या इ0का0 जेवर, भवानी षंकर इ0का0 सदर सराय, कुमर टेक इ0का0 जेवर, चेतराम षर्मा इ0का0 सदरपुर, लाला लाजपतराय क0 इ0का0 दनकौर, श्रीसंत विनोवा भावे इ0का0 वैदपुरा, श्री कृष्ण इ0का0 घडी चैखंडी, बीआर एसबी इ0का0 कलोंदा, श्री दयानन्द इ0 का0 बम्बाबड, ज्वाहर इ0का0 मच्छा सम्मलित है। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर यह भी कहा कि उनके द्वारा यह एक प्रयास आरम्भ किया गया है और आगे भी बच्चों की पढाई के लिये सीएसआर के माध्यम से और भी टेबलेट वितरण कराने का प्रयास किया जायेगा।
वितरण समारोह में महामाया क0इ0कालेज की छात्राओं द्वारा मनमोहक साॅस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षण पी के उपाध्याय, कालेजों को प्रधानार्चो तथा गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

Comments are closed.