दिल्ली में दिखा आग तांडव, अस्पताल समेत कपड़ा फैक्ट्री में लगी आग, करोडों का माल जलकर हुआ खाक

Ten News Network

नई दिल्ली :– दिल्ली में आज आग ने अपना तांडव रूप दिखाया है , जी हाँ आज दिल्ली में दो जगहों पर भीषण आग लगी , खासबात यह है कि इन दोनों जगह पर कोई घयाल होने की सूचना नही है।

 

आपको बता दें कि आज दिल्ली में नामी सफदरगंज अस्पताल और दिल्ली की मशहूर मार्किट गांधीनगर में भीषण आग लगी , सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

 

दिल्ली के गांधीनगर इलाके में आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब वहां स्थित एक रेडीमेड कपड़े की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग लगते ही इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में जुटी हैं।

दमकलकर्मियों ने बिल्डिंग की दीवारें तोड़कर लोगों को आग से बाहर निकाला। हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल सका है कि यह आग कैसे लगी है। फिलहाल राहत व बचाव कार्य जारी है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

 

बताया जा रहा है कि गांधीनगर में करोड़ों का माल जलकर खाक हो गया , वही दूसरी तरफ सफदरगंज अस्पताल का एक आईसीयू जलकर खाक हो गया है , फिलहाल दमकल विभाग जाँच कर रहा है की आखिर किस कारण से आग लगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.