बड़ी खबर : योगी का बड़ा फैसला , यूपी में तीन दिन रहेगा लॉकडाउन , पढें पूरी खबर

Ten News Network

लखनऊ :– बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए यूपी की योगी सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। आपको बता दें कि वीकेंड लॉकडाउन का दायरा एक दिन और बढ़ा दिया गया है।

 

अब शुक्रवार शाम 8 बजे से मंगलवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन रहेगा. दरअसल, वीकेंड लॉकडाउन के बाद से कोरोना संक्रमण की रफ़्तार में कमी देखने को मिली है. लिहाजा तीन दिन का लॉकडाउन पूरे प्रदेश में लगाया है।

 

इस दौरान सभी आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी. बेवजह घूमने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। वही इस 3 दिन के लॉकडाउन में फैक्टरी और कंपनी खुली रहेंगी , जिससे मजदूर पलायन न करें।

 

दरअसल, सरकार ने संपूर्ण लॉकडाउन से इनकार किया है, लेकिन तेजी से फैलते हुए संक्रमण को देखते हुए अब इसे धीरे-धीरे बढ़ाया जा रहा है, ताकि संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके और आम जनता में भी पैनिक न हो।

 

गौरतलब है कि चार दिन से यूपी में कोरोना संक्रमण के मामले गिरावट देखने को मिल रही है. उत्तर प्रदेश में 24 घंटे के अंदर 29824 नए मरीज मिले हैं, जबकि कोरोना की जंग जीतकर घर जाने वालों की संख्या अब बढ़ गई है. 35903 लोग डिस्चार्ज होकर अपने घर चले गए. वहीं इस दौरान 266 मरीजों की मौत हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.