बंगाल में टीएमसी का ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ा कदम , ममता 1200 वोटों से जीती

Ten News Network

नई दिल्ली :– पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ऐतिहासिक जीत की ओर कदम बढ़ा चुकी है। टीएमसी यहां 215 सीटों पर आगे चल रही है. इस बीच अब हर किसी की नज़र नंदीग्राम पर टिकी थी. इस हाईप्रोफाइल सीट पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जीत हुई है।

 

ममता बनर्जी ने बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी को 1200 वोटों से हराया है। ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के बीच आखिरी राउंड तक जंग चली. शुरुआती राउंड में शुभेंदु अधिकारी बढ़त बनाए हुए थे, लेकिन आखिरी राउंड्स में ममता ने बाजी पलट दी।

 

पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ममता बनर्जी सभी के सामने आईं. ममता के पैर में लगा प्लास्टर हट गया है और यहां उन्होंने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि जय बंगाल, बंगाल ही कर सकता है. ममता ने कार्यकर्ताओं से मास्क लगाने और शांति से घर लौटने की अपील की।

 

नंदीग्राम बंगाल की सबसे हाई प्रोफाइल सीट मानी जा रही थी, जहां एक अप्रैल को 88 फीसदी मतदान हुआ था. यहां पर टीएमसी प्रमुख मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बीजेपी से शुभेंदु अधिकारी आमने-सामने थे. लेफ्ट से मीनाक्षी मुखर्जी मैदान में थीं।

 

इस सीट को जीतने के लिए ममता और शुभेंदु ने कोई कसर नहीं छोड़ी. हालांकि, यह सीट लंबे समय तक लेफ्ट के पास रही है, लेकिन नंदीग्राम भूमि आंदोलन के बाद से टीएमसी अपना वर्चस्व बरकरार रखे हुए है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.