तीन कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन तेज करने के लिए किसान निकाल रहे है ट्रैक्टर मार्च , भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात

Ten News Network

नई दिल्ली :– तीन कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर धरना दे रहे किसान आज देश भर के राजभवनों का घेराव करेंगे और राज्यपालों और राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपेंगे।

आपको बता दें कि तीन कृषि कानून के खिलाफ किसानों को प्रदर्शन करते हुए सात महीने पूरे हो गए हैं। हालांकि किसानों का प्रदर्शन ठंडा होता जा रहा था , अब आंदोलन में फिर से जान फूंकने के लिए किसान ट्रैक्टर मार्च निकाल रहे है।

वही किसानों की ट्रैक्टर रैली के मद्देनजर दिल्ली में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जिससे पहले जैसी घटना फिर से न हो , फिलहाल हरियाणा में किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकालनी शुरू कर दी है।

वही किसान आंदोलन के 7 महीने पूरे होने पर किसानों ने लखनऊ में विरोध-प्रदर्शन किया। किसान नेता राकेश टिकैत ने बताया, ‘1साल से देश में अघोषित आपातकाल लगा है इसके विरोध में हम आज राज्यपाल के जरिए राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपेंगे क्योंकि किसानों का गेहूं मंडियों में सड़ रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि तीन कृषि कानून को केंद्र सरकार वापस ले , जिससे हम सभी किसान अपना आंदोलन खत्म करें , अगर हमारी मांगें नही मानी जाती तो अब प्रदर्शन विशाल रूप लेगा।

किसानों के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो ने आज येलो लाइन पर तीन मुख्य स्टेशनों को चार घंटे के लिए बंद करने का फैसला किया है। डीएमआरसी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की सलाह के अनुसार सुरक्षा कारणों से येलो लाइन के तीन मेट्रो स्टेशन, विश्वविद्यालय, सिविल लाइन और विधानसभा आज सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक लोगों के लिए बंद रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.