New Delhi: नैशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने NTPC, IRMS एवं ग्रुप D समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में देरी को लेकर आज विरोध प्रदर्शन किया।
एनएसयूआई के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एनएसयूआई मुख्यालय से लेकर शास्त्री भवन तक पैदल मार्च किया, जिसको पुलिस ने शास्त्री भवन के सामने रोक लिया।
शास्त्री भवन के सामने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के विरोध में जमकर नारेबाज़ी की तथा भर्ती प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू करने की मांग की।
प्रदर्शन का नेतृत्व एनएसयूआई दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष कुनाल सहरावत एवं दिल्ली प्रभारी नितीश गौड़ ने किया।
एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव एवं दिल्ली प्रभारी नितीश गौड़ का कहना है कि रेलवे ग्रुप डी के 1 करोड़ छात्रों ने सरकार द्वारा निकाले गए विज्ञापन में भर्तियों के लिए आवदेन किया। लेकिन आज तीन वर्ष बाद भी बीजेपी सरकार उनको नहीं बता पायी की उनकी परिक्षाएं कब होगी। हम आज इस सरकार को चेतावनी देने आए हैं कि अगर आपने भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की तो हम जल्द ही संसद घेराव करेंगे।
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष कुनाल सहरावत ने कहा कि रेलवे ग्रुप D एवं अन्य भर्ती प्रक्रिया के आवदेन के ज़रिए मौजूदा सरकार ने 500 करोड़ रुपए कमाएं हैं। उसके बावजूद मौजूदा बीजेपी सरकार न तो परिक्षा करवा रहीं हैं और न ही भर्ती कर रही हैं।
“इस सरकार का वादा प्रति वर्ष दो करोड़ लोगो को रोजगार देने का था लेकिन यह सरकार प्रतिवर्ष 2 करोड़ से अधिक लोगों को बेरोजगार कर रहीं हैं। अगर मोदी सरकार छात्रों और युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने से बाज नही आई तो हम जल्द ही बड़ा आंदोलन करेगें।”