केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने दिल्ली में निकाली जन रक्षा यात्रा
Lokesh Goswami | Rohit Sharma New Delhi :बीजेपी और आरएसएस के कार्यकर्ताओं की केरल में हत्या के खिलाफ आज दिल्ली में पार्टी के हज़ारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने जन रक्षा यात्रा निकाली | राजधानी दिल्ली में इस यात्रा में केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी शामिल हुए और माकपा सरकार के खिलाफ विरोध जताया | साथ ही राजधानी दिल्ली में स्थित कम्युनिस्ट पार्टी के ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया |
वही इस रैली को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी ने कहा की बीजेपी और आरएसएस कार्यकर्ताओं की हत्या के लिए सीधे तौर पर राज्य के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन को जिम्मेदार ठहराया | साथ ही उन्होंने कहा की बीजेपी सरकार लोकत्रांतिक तरीके से कम्युनिस्ट पार्टी को जवाब दिया जा रहा है | कम्युनिस्ट पार्टी जिस तरह से केरल में हिंसा फैला रही है और बीजेपी और आरएसएस के कार्यकर्ताओं की केरल में हत्या के खिलाफ जनता उनको महुतोड जवाब देगी |