दिल्ली में कोरोना के मामले कम होने पर अनलॉक 7 की प्रक्रिया कल से शुरू , शैक्षणिक संस्‍थानों को दी बड़ी राहत

Ten News Network

नई दिल्ली :– दिल्ली में कोरोना के मामले कम होने पर लॉकडाउन में छूट देने की प्रक्रिया जारी है। आपको बता दें कि दिल्ली में आज अनलॉक 7 की घोषणा की गई है , जिसमे शैक्षणिक संस्‍थानों को बड़ी राहत दी गई है।

बता दे कि रेस्‍टोरेंट और मॉल्‍स को नियमों के साथ खोलने की अनुमति पिछले अनलॉक में ही दे दी गई थी मगर शैक्षणिक संस्‍थानों को बंद रखने का ही फैसला किया गया था, अनलॉक 7 में अब शैक्षणिक संस्‍थानों को भी ढील दी जा रही है।

जारी निर्देशों के अनुसार, स्‍कूल-कॉलेजों को एकेडमिक गैदरिंग की अनुमति दे दी गई है, इसका अर्थ है कि स्‍कूल के किसी फंक्‍शन, लेक्‍चर या एकेडमिक प्रोग्राम का आयोजन किया जा सकता है। इसके साथ ही अब स्कूल या एजुकेशनल इंस्टिट्यूशन के ऑडिटोरियम और असेम्बली हॉल भी एजुकेशनल ट्रेनिंग और मीटिंग के लिए 50% क्षमता के साथ खुल सकेंगे।

इसके अलावा किसी भी तरह की ट्रेनिंग के लिए भी अब छूट दे दी गई है, जिसके लिए डीडीएमए की अनुमति की जरूरत नहीं होगी, दिल्ली पुलिस, आर्मी की ट्रेनिंग या किसी संस्थान की स्किल ट्रेनिंग, कर्मचारियों की ट्रेनिंग और स्कूल कॉलेज से जुड़ी ट्रेनिंग के लिए बगैर अनुमति के आयोजन किया जा सकेगा।

शैक्षणिक संस्‍थानों को इस बार केवल एजुकेशन और एकेडमिक गैदरिंग की छूट दी गई है मगर स्‍कूल-कॉलेजों में ऑफलाइन क्‍लासेज़ की अनुमति अभी भी नहीं दी गई है।

स्‍कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंचर अभी ऑनलाइन क्‍लासेज़ ही जारी रखेंगे और रेगुलर ऑफलाइन क्‍लासेज़ के लिए बच्‍चों को नहीं बुला सकेंगे, संभव है कि शैक्षणिक संस्‍थानों को पूरी तरह खोलने का फैसला जल्‍द लिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.