लखनऊ :– उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना संकट पर नियंत्रण पाने के लिए टीकाकरण अभियान को तेज करने का जिलाधिकारियों समेत स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं ।
आपको बता दें कि कल से यूपी के 75 जिलों में 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के सभी लोगों का टीकाकरण कराया जाएगा। एएनआई के मुताबिक उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा 15 जून से 75 जिलों में गरीबों के लिए अलग अभियान चलाया जाएगा।
मतलब राज्य सरकार के टीकाकरण अभियान में गरीब तबके से जुड़े हुए लोगों को अलग से कोविड-19 का टीका लगवाया जाएगा । इस मिशन में दूध विक्रेता, सब्जी विक्रेता ,ऑटो, टेंपो ,रिक्शा चालक ठेले , खोमचे और रेहड़ी पटरी वालों के टीकाकरण पर विशेष जोर दिया जाएगा , गरीब व्यापारियों का भी ध्यान रखा जाएगा ।
वहीं दूसरी तरफ तीसरी लहर को देखते हुए युवाओं को स्वास्थ्य विभाग में काम करने की स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी। अस्पतालों और नए स्थापित होने वाले ऑक्सीजन प्लांट में काम करने के लिए युवाओं को ट्रेन किया जाएगा, यह जिम्मेदारी प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षा और कौशल विभाग ने संभाली है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं की तीसरी लहर से पहले 18 वर्ष से अधिक लोगों को वैक्सीनेशन लगाया जाए । साथ ही एक सूची तैयार की जाए जिसमें गरीब तबके के लोगों को टीकाकरण अलग से किया जाए जिससे कोई भी व्यक्ति इस लाभ से पीछे ना रहे ।
साथ ही योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कि कल से 75 जिलों में टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा और यह अभियान 1 महीने के अंदर पूरा किया जाएगा, मतलब 75 जिलों में 18 वर्ष से अधिक लोगों को टीका लगवाया जाएगा।