दिल्ली के रानी बाग स्थित सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, 40 दुकानें हुई जलकर खाक

Ten News Network

दिल्ली के रानी बाग स्थित सब्जी मंडी में आज सुबह अचानक आग लग गई। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। हादसे में करीब 40 दुकानें आग में जलकर खाक हो गई। आग की वजह जानने के लिए पुलिस की टीम जांच में जुट गई है। आशंका है कि शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी है।

 

दमकल कर्मियों के अनुसार सुबह 11 बजे मंडी में आग लगने की कॉल आई। पहले एक दुकान में आग लगी,  जिसके बाद धीरे-धीरे आग ने बाकी दुकानों को भी चपेट में ले लिया।

 

लोगों ने आग लगने की सूचना तुरंत पुलिस व दमकल के अधिकारियों को दी। सूचना मिलने के तुरंत बाद दमकल की 9 गाड़ियां मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

 

हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है बताया जा रहा है कि तेज हवाओं के चलते आग का विस्तार हुआ , जिसके चलते बाकी दुकान भी चपेट में आ गई।

 

वही इस मामले में दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली के रानी बाग स्थित दुकानों में आग लगने की सूचना मिली थी , सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुँचकर आग पर काबू है , फिलहाल जाँच जारी है कि आखिर किस वजह से आग लगी थी , हालांकि प्रथम दृष्टि से ये प्रतीत हो रहा है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी , फिलहाल जाँच जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.