बड़ी खबर : किसानों पर लाठी चार्ज, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले , हुई तोडफ़ोड़

Rohit Sharma

नई दिल्ली :– कृषि कानून के खिलाफ पिछले दो महीनों से आंदोलन कर रहे किसान आज दिल्ली की सीमाओं के आसपास ट्रैक्टर रैली निकाल रहे हैं। इस दौरान कई जगहों पर पुलिस और किसानों के बीच भिड़ंत हुई है. पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोले छोड़े गए हैं।

 

पूर्व और उत्तर पूर्वी दिल्ली से मध्य दिल्ली की ओर जाने वाली सभी सड़कों को पुलिस ने बंद कर दिया है। किसी भी यातायात की अनुमति नहीं दी जा रही है , वहीं, आईटीओ पर पुलिस और किसानों के बीच टकराव जारी है. पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं. किसान अभी भी डटे हैं।

 

लाल किले और इंडिया गेट की ओर बढ़ रहे किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है. इसके साथ ही लगातार आंसू गैस के गोले दागे जा रहे है।

 

पुलिस ने फिलहाल किसानों को पीछे खदेड़ा है, लेकिन अभी भी किसान आईटीओ पर डटे हैं. मौके पर गणतंत्र दिवस की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी पहुंच गए हैं. इसके साथ ही किसानों की संख्या भी बढ़ती जा रही है।

 

किसानों का एक जत्था आईटीओ पहुंच गया है. किसानों का जत्था लालकिले की ओर से बढ़ रहा है. पुलिस की ओर से किसानों को रोकने की कोशिश की जा रही है, लेकिन किसान रूकने के लिए तैयार नहीं हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.