मर्डर मिस्ट्री से भरपूर फिल्म “वोदका डायरीज” का हुआ प्रमोशन , 19 जनवरी को होगी फिल्म रिलीज

Rohit Sharma (Photo/Video) By Lokesh Goswami Ten News Delhi :

अभिनेता केके मेनन ,अभिनेत्री मंदिरा बेदी और फिल्म के डायरेक्टर कुशल श्रीवास्तव आज अपनी फिल्म “वोदका डायरीज” का प्रमोशन करने के लिए दिल्ली पहुंचे | साथ ही फिल्म “वोदका डायरीज” के बारे प्रेस वार्ता करते हुए बताया | आपको बता दे की इस फिल्म में केके मेनन एसीपी अश्विनी दीक्षित का किरदार निभाया है |

वही अभिनेत्री मंदिरा बेदी एसीपी की पत्नी के रोल में दिखेंगी | अभिनेता केके मेनन ,अभिनेत्री मंदिरा बेदी और फिल्म के डायरेक्टर कुशल श्रीवास्तव ने अपनी फिल्म “वोदका डायरीज” के बारे में टेन न्यूज़ टीम से बात करते हुए बताया की यह फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री सुलझाने के इर्द-गिर्द घूमती है | जिसकी जाँच करने का जिम्मा एसीपी दीक्षित यानी केके मेनन को मिलता है | साथ ही उनका कहना है की फिल्म में मंदिरा बेदी भी अहम रोल हैं , जिसे किडनैप कर लिया जाता है |

मजेदार बात ये है कि अगर आप फिल्म के नाम से थोड़े कनफ्यूज हैं तो बता दें ये एक क्लब का नाम है | इस क्लब का कनेक्शन कहानी में हुई हत्याओं से हैं | फिल्म की शूटिंग बर्फ से ढकी वादियों के मनाली में हुई | यह फिल्म हर सिनेमाघरों में 19 जनवरी को रिलीज होने वाली है.| साथ ही फिल्म के डायरेक्टर कुशल श्रीवास्तव ने बताया की इस फिल्म को बनाने में 5 से 6 करोड़ रूपये खर्च हुए है |

Comments are closed.