VOLUNTEERS AT NIRANKARI FUNERAL PROCESSION – MANHANDLED PRESS. #NIRANKARI #BABAHARDEV
बाबा की शवयात्रा में खाकीधारी स्वयं सेवको का आतंक .. न मोबाइल चलने दिए न कैमरे सिर्फ स्वयं सेवक चाहे वही चले कैमरा
निरंकारी मिशन के बाबा हरदेव सिंह की शव यात्रा सुबह निगम बोध घात के लिए चली है .. जहां जहां से शव यात्रा गुजरेगी बड़ी तादात में श्रद्धालु लोग खड़े है और उधर गुजरने वाली सड़के पुलिस ने बंद करवा दी है .. और इस दौरान असमाजिक लोग भी खाकी वर्दी पहनकर समाज बाबा के स्वयं सेवक बने नजर आये .. कुछ कैमरामैन ने गेट नंबर आठ के आगे जब शूट करना चाहा तो खाकी धारी स्वयं मना करने लगे . उनका कहना था बाहर यहाँ सड़क पर भी भीड़ को कवर करना मना है .. सरकारी सड़क पर इन खाकी धारियों ने कब्जा जमा लिया और झगड़ा करते हुए पहले एक वेबचैनल के पत्रकार का कैमरा छीना फिर कैमरा वापिस करते हुए कैमरे की DVC छीन ली जिसमे कई स्टोरी पहले की भी रिकॉर्ड थी .. इसके बाद मिशन के अधिकारियो से बात की गई तो खाकीधारी गायब हो गए और अभी तक रिपोर्टर की DVC भी नहीं मिल पाई है ..
अब मिशन का कहना है की बाबा जी की शवयात्रा के बाद DVC उस स्वयं सेवक को तलाशकर देंगे …. कुल मिलाकर भीड़ जाम के अलावा बड़ी संख्या में खाकीधारी स्वयं सेवक बाबा जी की दुःख की घड़ी में भी आतंक मचाए हुए थे ..
अनिल अत्री दिल्ली ..