वोटर लिस्ट का किया प्रकाशन.
केंद्रीय चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने सोमवार को विधानसभावार वोटर लिस्ट का प्रकाशन कर दिया है। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) चंद्रशेखर ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार 1 जनवरी 2015 तक जो जिन लोगों की उम्र 18 साल पूरा चुका था, उनका नाम विधानसभावार वोटर लिस्ट में नाम शामिल कराने के लिए अभियान चलाया गया था। यह अभियान पूरा हो चुका है और प्राप्त आवेदकों को वोटर लिस्ट में शामिल करते हुए निर्वाक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन विधानसभावार कर दिया गया है। उन्होंने वोटर्स का आहवान किया है कि वे अपना नाम संबंधित बूथों पर देख सकते हैं।
Comments are closed.