नई दिल्ली :— हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली में यमुना नदी एक बार फिर उफान पर है, यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, हालांकि यमुना नदी अभी अपने खतरे के निशान से नीचे लेकिन वॉर्निंग लेवल से ऊपर बह रह रही है।
यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने के साथ ही निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है, दिल्ली में घने बादल छाए हुए हैं और मौसम विभाग ने यमुना से सटे क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।
यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज से दो दिन से पानी छोड़ा जा रहा है, लाखों क्यूसेक पानी दिल्ली की ओर आ रहा है, यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोहे का पुल बंद कर दिया गया है।
फिलहाल दिल्ली में यमुना का जलस्तर 205.17 मीटर पर है. जो कि चेतावनी के स्तर (204.50 मीटर) को पार कर चुका है, हालांकि, अभी खतरे के स्तर (205.33 मीटर) से 16 सेंटीमीटर नीचे है।
जहां तक दिल्ली में यमुना के उफान की बात है तो उस पर तमाम एजेंसियां लगातार नजर रख रही हैं। अगर हालात गंभीर हुए तो यमुना के किनारे बसे कुछ और इलाकों को खाली कराया जा सकता है, वहीं प्रशासन राहत और बचाव का काम संभाल सकता है।
Discover more from tennews.in: National News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.