जीएनआईओटी में स्वाइन फ्लू पर जागरूकता.

स्वाइन फ्लू एक ऐसा वायरस है जो महामारी का रूप लेता जा रहा।  इस फ्लू से ग्रसित मरीजों की संख्या में बढ़त और लोगो के मन में बढ़ता डर देश को अव्यवस्थित कर रहा। इसी मुद्दे की गहराई को समझते हुए जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन ने एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया, जिसका उदेशय था स्वाइन फ्लू के लक्षण और बचाव से अवगत कराना। जानकारी पर चर्चा करने आये डॉ राहुल पुंज एमबीबीएस, एम डी (मेडिसिन), एफएसीसी – यूएसए, डॉ के के शर्मा- जी एम और डॉ मोनिका – यथार्थ वेलनेस हॉस्पिटल, का  स्वागत जीएनआईओटी ऍमबीए कॉलेज की अध्यक्ष डॉ सविता मोहन ने किया। कार्यक्रम में लगभग 250 छात्रों, शिक्षकगण व् मैनेजमेंट सदस्यों ने हिस्सा लिया।

 

डॉ सविता मोहन ने कहा की कहा की छात्रों में स्वाइन फ्लू को लेकर एक भय बैठ गया था, इस कार्यक्रम के द्वारा हमने उनके मिथ्य को दूर करने की कोशिश की है।

 

डॉ राहुल पुंज ने बताया की स्वाइन फ्लू  सबसे ज्यादा उन्हें प्रभावित करती है जिनकी प्रतिरोधक क्षमता कम हो। यह वायरस स्वास नली, आँख और नाक के माध्यम से शरीर में प्रवेश करती है और शरीर को कमजोर बनाती है, शरीर इससे ६-८ दिनों तक प्रभावित रहता है। खासी, सर्दी, बुखार, बदन दर्द जैसे कुछ इसके प्रमुख लक्षण है। इस वायरस से बचने के लिए कुछ खास  बातों का ध्यान रखना होता है, जैसे की मुँह रुमाल से ढक कर छीकें, अगर बुखार हो तो शरीर के तापमान को नियमित रूप से जाँचे, बाहर का खाना न खाए और भीड़ वाली जगह जाने से बचे। मास्क पहनना भी उपयोगी है। हर बुखार स्वाइन फ्लू नहीं होता, इससे आप घबराएं नहीं और सही ईलाज कराएं। हाथों को नियमतः साफ रखें और पौष्टिक आहार ले। भरपूर मात्रा में जल और आँवले का सेवन  भी आपकी प्रतिरोधक क्षमता में इजाफ़ा करता है।

 

मौके पर कॉलेज के अध्यक्ष के एल गुप्ता, उपाध्यक्ष बी एल गुप्ता शिक्षक डॉ अलोक चौहान, डॉ अतुल राजदान , डॉ हिमांशु राय और डॉ नवल शर्मा भी मौजूद रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.