Young girl jumped off on metro rail track at Yamuna Bank metro station

👉🏿दिल्ली मेट्रो के युमना बैंक स्टेशन पर रविवार शाम एक महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी.d घटना शाम 6 बजकर 20 मिनट की है. अभी तक महिला की पहचान और खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यमुना बैंक स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर जब सभी यात्री वैशाली जाने वाली मेट्रो ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, तभी ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर दाखि‍ल होते ही एक महिला अचानक से पटरी पर ट्रेन के आगे कूद गई. इस हादसे में उसकी तत्काल मौत हो गई. महिला की उम्र 30-35 साल की बताई जा रही है. हालांकि, अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है.
पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. खुदकुशी के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

Comments are closed.