एन आर आई फेडरेशन द्वारा अमेरिका के न्यू जर्सी में भारत मेला 2015 का आयोजन किया
दिल्ली– एन आर आई फेडरेशन द्वारा अमेरिका के न्यू जर्सी में भारत मेला 2015 का आयोजन किया जा रहा है| एन आर आई फेडरेशन के संस्थापक अध्यक्ष दीपक कावड़िया अप्रैल माह में आयोजित हो रहे इस मेले में आने का निमंत्रण देने केंदीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर पहुचे केंदीय गृहमंत्री के अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी इस अवसर पर आमंत्रित किया गया है|
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इस मुलाकात में प्रतिनिधिमंडल से कहा कि “अब वक़्त आ चुका देश में परिवर्तन और विकास का उन्होंने कहा की नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम “मेक इन इंडिया” में सिर्फ देश में रहने वाले भारतीयों को ही योगदान नही देना है अपितु हम उन सभी भारतीयों का आवाहन कर रहे हैं जो विदेशो में एन आर आई के रूप में रह रहे हैं| एन आर आई विदेशो में रहने वाले भारत के वो ब्रांड एम्बेसडर हैं जो हमारे देश की गरिमा को वहां बनाये रखते है आगे उन्होंने कहा अब समय आ चुका है जब एन आर आई भारत के विकास के बारे में सोचे हमारी संस्कृति को सहेजे व भारतीय उद्योग धंधो को विदेशो में बढ़ावा दे”|
एन आर आई फेडरेशन के संस्थापक अध्यक्ष दीपक कावड़िया ने बताया कि “इस मेले से हमारा उद्धेश्य भारतीय संस्कृति व विकास को विदेशो में बढ़ावा देना है इस मेले में पूर्ण रूप से भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई देगी लोग इसमें भारतीय संगीत, नृत्य भांगड़ा व भारतीय पकवानों का भी लुफ्त उठा सकते हैं|”
इस मौके पर फेडरेशन के क़ानूनी सलाहकार मयूर बी फ़रिया, अरुण गुप्ता व भरत शाह के साथ अन्य एन आर आई भी मौजूद रहे|
Comments are closed.