कलेक्ट्रेट मे पब्लिक की शिकायतें ंको नहीं लिया जा रहा पब्लिक परेषान.

आम आदमी की शिकायतों को ईआरके आफिस के कर्मचारी रिसीव नहीं कर रहे हैं। कर्मचारी सिर्फ जिलाधिकारी के नाम से आने वाली डाॅक को ही रिसीव करने मे भी आनाकानी कर रहे हैं, जिससे नाराज लोगों ने वरिष्ठ अफसरों से शिकायत की है।
बीते 31 जुलाई को ईआरके आफिस में तैनात बाबू डालचंद रिटायर्ड हो गए हैं। जब तक वे सीट पर थे, जिलाधिकारी सहित अन्य अफसरों के नाम से आने वाली सभी डाॅक को रिसीव किया करते थे। लेकिन उनके रिटायर होने के बाद जिलाधिकारी ने किसी को चार्ज नहीं सौंपा है। जिसके चलते ईआरके आॅफिस में तैनात तीन क्लर्कों में से कोई भी डाॅक रिसीव करने को तैयार नहीं है। आम पब्लिक की जो शिकायतें जिलाधिकारी के नाम से होती हैं, उन्हें ले लिया जा रहा है, लेकिन एडीएम, एसडीएम सहित अन्य विभागीय अफसरों के नाम से आने वाली डाॅक को नहीं रिसीव किया जा रहा है। पिछले 20 दिनों से डाॅक को रिसीव करने को लेकर क्लर्कों में मतभेद चल रहा है। क्लक श्रीमती विजय लक्ष्मी का कहना है कि सिर्फ डीएम के नाम से आने वाली डाॅक ही रिसीव करने का अधिकार है।हाॅंलाकि उनके द्वारा जिलाधिकारी की डाक भी आसानी से रिसीव नही की जा रही है दूजाना से आयी श्रीमती विनेष का कहना हे कि वो जिलाधिकारी से रिष्वत लेने की षिकायत लेकर आयी थी ओर घ्ंाटो इधर-उधर घुमाने के बाबजूद उनकी डाक को रिसीव नही किया गया शुक्रवार को कई लोग अपनी समस्याओं की शिकायत लेकर पहुंचे, लेकिन उन्हें बैंरग वापिस लौटा दिया। प्यावली निवासी कृष्ण सिशोदिया का कहना है कि वे कई बार आ चुके हैं, लेकिन उनकी शिकायत नहीं ली गई है। बिसरख निवासी ओमप्रकाश व जेवर निवासी राम प्रकाश का कहना है कि उन्हें दो बार लौटाया जा चुका है। सिटी मजिस्ट्रेट जयपाल यादव का कहना है कि ओमप्रकाश को डाॅक रिसीव करने का निर्देश दिया गये है। चुनाव के चलते लिखित आदेश नहीं हो सकते हैं। तब तक डाॅक ओमप्रकाश ही रिसीव करेंगे।

Comments are closed.