केजरीवाल द्वारा मीडिया के विरुद्ध मानहानि का मुकदमा करने का आदेश लोकतंत्र विरोधी-मुन्ना कुमार शर्मा

अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय महासचिव व आम आदमी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के विरुद्ध सुचना एवं प्रसार निदेशालय द्वारा मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने के आदेश की तीव्र निंदा की है तथा कहा है कि अरविंद केजरीवाल का तानाशाहीवाला आदेश लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को कमजोर करनेवाला तथा भारतीय लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।हिन्दू महासभा नेता श्री शर्मा ने कहा है कि अरविन्द केजरीवाल के मनमाने तथा हिटलरशाही निर्णयों ने दिल्ली सरकार की छवि को दागदार कर दिया है।ऐसे मनमाना व लोकतंत्रविरोधी फैसलों के बल पर अरविन्द केजरीवाल व्यवस्था परिवर्तन की बात कैसे कर रहे हैं।श्री शर्मा ने कहा कि ऐसा हिटलरी आदेश आजतक किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री ने जारी नहीं किया है।चुनाव से पूर्व तो यही केजरीवाल अभिव्यक्ति की स्वतन्त्रता की बात करते थे।जब भाजपा नेता नितिन गडकरी ने केजरीवाल पर मानहानि का मुकदमा किया था तो उन्होंने कहा था की यह नागरिक की अभिव्यक्ति की आजादी के खिलाफ है।अब स्वयं ही तानाशाह बनकर नागरिकों की अभिव्यक्ति की स्व्तंत्रता का हनन कर रहे हैं।केजरीवाल दिल्ली व देश की जनता के साथ धोखा कर रहे हैं।केजरीवाल ने मीडिया की स्व्तंत्रता को समाप्त कर देने का संकल्प लिया है।यह देश के लोकतंत्र को कमजोर करेगा व नागरिकों के अधिकारों का हनन करेगा।श्री शर्मा ने दिल्लीवासियों व देशवासियों का आह्वान किया है कि तानाशाह व नागरिकों तथा मीडिया के अधिकारों का हनन करनेवाले दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल का तीव्र विरोध करें।

Comments are closed.