गाजियाबाद, दिनांक 06/12/2015 दिन रविवार को विश्व हिन्दू परिषद् और संघ के कार्यकर्ताओ ने शौर्य दिवस मनाया

hoto1

गाजियाबाद, दिनांक 06/12/2015 दिन रविवार को विश्व हिन्दू परिषद्  और संघ के कार्यकर्ताओ ने सांयकाल 7-00 बजे राजनगर एक्सटेंशन  अजनारा इन्टीग्रीटी मार्किट में  संगठन कार्यकर्ताओ और नागरिकों ने शौर्य दिवस मनाया| सभी संगठन  कार्यकर्ताओ और नागरिकों ने राम नाम का स्मरण किया और सकंल्प लिया कि मन्दिर वहीं बनाएगें। विहिप, गौ रक्षा विभाग मेेरठ प्रांत महामंत्री श्री नितिन  त्यागी ने बताया कि आज से 600 बर्ष पूर्व मुगलों ने अयोध्या में श्री राम का भव्य मन्दिर तोड़ कर मस्जिद का निर्माण किया था  ।आज मन्दिर का पुर्ननिर्माण नितांत आवश्यक है ।भा जा प के राष्ट्रीय युवा मोर्चा के सदस्य श्री संदीप त्यागी जी ने हिन्दू समाज को संगठित हो मन्दिर निर्माण पर बल दिया । संघ  के नगर कार्यवाह श्री अतुल भटनागर  ने कहा कि श्री राम हमारे इष्ट हैं ।हम सब के हर्दय में श्री राम बसे हैं अतः मन्दिर वहीं बनना चाहिए । विहिप गौ रक्षा विभाग के महानगर महामंत्री केप्टन गोपाल ने वीर रस कविता पाठ किया । विहिप गौ रक्षा विभाग के महानगर संयोजक श्री सजींव त्यागी ने संकल्प दिलवाया कि मन्दिर वहीं बनाएगें । उपस्थित जनसमुदाय ने कहा कि सौंगध राम की खाते हैं मन्दिर वहीं बनाएगें। कार्यक्रम में मन मोहन दादू, संजय शर्मा ,विवेक त्यागी ,विनोद पुंडीर ,गौरव खन्ना ,अनिल चौधरी ,राकेश गोयल, रामदेव सिंह,परितोष कौशिक, अनिल शर्मा, आयुष पांडे, विकास,मनोज जोशी,प्रवीण त्यागी तथा नगर के सेकड़ो नागरिक उपस्थित थे।

Comments are closed.