जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर
जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर ने आज जुलाई 24, 2014 दोपहर 12 बजे जिला अध्यक्ष तफ़सीर आलम, कार्यकारी अध्यक्ष विरेन्द्र डाढ़ा व मुकेश यादव के नेतृत्व में सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर एक ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश को डीएम गौतमबुद्ध नगर के माध्यम से सौंपा ! जिसमे समूचे उत्तरप्रदेश के साथ साथ गौतमबुद्ध नगर जिले को सुखाग्रस्त घोसित करने की मांग की गई है ! आज जिले में कम वर्षा की वजह से किसान बुवाई नहीं कर पाया है और जिन किसानों ने बुवाई करदी उनकी फसल कम वर्षा की वजह से नस्ट हो चुकी है ! ज्ञापन के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी से माँग की गई है कि किसानों को जिनकी फसल खराब हो चुकी है उनको उचित मुवावजा तत्काल दिया जाये, किसानों के कर्ज माफ़ करे जाएँ, बिजली व नहरों में पानी की सुचारू व्यवस्था की जाये जिससे जो फसल बची हुई है उसको बचाया जाए! जिलाध्यक्ष तफ़सीर आलम ने कहा कि अगर हमारी मांगो पर ध्यान आकर्षित कर उचित कार्यवाही नहीं की गई तो कांग्रेसी आम जन के हित में सड़कों पर उतरकर अनसन व भूख हड़ताल को बाध्य होंगे ! आज के प्रदर्शन में शामिल पदाधिकारियों में अध्यक्ष तफ़सीर आलम, कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश यादव, विरेन्द्र डाढ़ा, शहर अध्यक्ष रमेशचन्द्र तुगलपुरिया, डॉ महेन्द्र नागर, प्रदेश महासचिव अजित दोला, अल्पसंख्यक प्रकोस्ट के जिला अध्यक्ष लियाकत चौधरी, प्रवक्ता अलोक सिंह, मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, ऋषिपाल, उदय सिंह व काफी संख्या में कार्यकर्ता सामिल हुए !


Comments are closed.