दिल्ली के हर विधानसभा क्षेत्र मे खुलेगा विधायको का कार्यालय

दिल्ली के हर विधानसभा क्षेत्र मे खुलेगा विधायको का कार्यालय
अब आपको अपने विधायक को ढूंढने मे परेशानी नहीं होगी। न ही उनके निजी निवास के चक्कर काटने होंगे,क्योकि आम आदमी पार्टी की सरकार ने यह फैसला किया है कि हर विधानसभा मे एक विधायक कार्यालय खोला जाए। ,जहां सिगंल विंडो सर्विस की सुविधा रहे ।
दिल्ली के सभी विधान सभा मे अब विधायको का कार्यालय निशिचत होगा। जहा आप अपनी शिकायत को लेकर पहुंच सकेंगे। किसी डुकुयमेंट पर विधायक के हस्ताक्षर की आवश्यकता हो या पेंसन फोर्मे भरना हो तो आप वहां जाकर आसानी से काम करा सकगे। विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने बताया कि आम तौर पर यह देखने को मिला है कि जब विधायक बदल जाते है तो आम लोगो को पता ही नहीं होता कि वे अपने विधायक से किस पते पर मिले।
गोयल ने बताया कि विधायको को पत्र लिखकर कहा गया है कि अपने-अपने इलाके मे 700 -1000 वर्ग फ़ीट वाले जगह का चुनाव करे। इसके लिए उन्हे एक सप्ताह का समय दिया गया है। उन्होने बताया कि कार्यालय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कर्यरत होगा। इसमें दो सरकारी अधिकारी भी तैनात होंगे। इसके अलावा यहाँ फैक्स मशीन ,कम्प्यूटर और टेलीफोन की सुविधा होगी।
रिपोर्ट
जितेन्द्र पाल

Comments are closed.