दिल्ली में तीसरा ‘कार-फ्री डे’ आयोजित
नयी दिल्ली, 22 दिसंबर :भाषा: दिल्ली में आज तीसरा ‘कार-फ्री डे’ मनाया गया लेकिन यह पहली दफा था जब इसे किसी कामकाजी दिन पर मनाया गया।
दिल्ली सरकार शहर में हवा की गुणवत्ता सुधारने के लिए काफी प्रयास कर रही है। इस मुहिम के अलावा वह दिल्ली में कारों के आवागमन के लिए सम-विषम संख्या फार्मूले को अंजाम देने में लगी हुई है।
‘कार-फ्री डे’ आयोजित करने का मकसद लोगों के बीच सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देना और हवा में प्रदूषण के स्तर को घटाना है। आज की मुहिम में हजारोंे लोगों ने हिस्सा लिया जिसमें स्कूली छात्रों और महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
आज एक साइकिल रैली लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन से कड़कड़ी मोड़ ब्रिज होते हुए पूर्व सांस्कृतिक केंद्र तक आयोजित की गई। यह सवेरे आठ बजे शुरू हुई।
उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और साइकिल भी चलाई। उन्होंेने लोगों से अपील की कि सम-विषम योजना को सफल बनाने के लिए लोग साइकिल को अपने जीवन में अपनाएं।
सम-विषम योजना को एक जनवरी से लागू करने से पहले उन्होंने आज फिर से ‘पूछ-ओ’ एप्प को लॉन्च किया। इस एप्प के द्वारा लोग अपने स्मार्टफोन से ऑटोरिक्शा और टैक्सियांे को बुक कर सकते हैं।
सिसोदिया ने एप्प से संबंधित जानकारी एवं सहायता के लिए 9311900800 नंबर को भी जारी किया।
परिवहन मंत्री गोपाल राय ने कहा कि अगला ‘कार-फ्री डे’ उत्तरी दिल्ली में दिल्ली विश्वविद्यालय के नजदीक आयोजित किया जाएगा।
Comments are closed.