देवली में स्वराज इंडिया की जनसभा।

देवली में स्वराज इंडिया की जनसभा।

राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुपम:

– स्वराज इंडिया की ज़रूरत क्यूँ है आज?

– क्यूँकि भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से जिस पार्टी का जन्म हुआ था वो आज वैसी ही हो गई है जिससे वो लड़ने आयी थी।

– जनलोकपाल को जोकपाल बना दिया।
– काम कम प्रचार ज़्यादा। यहां तक कि कभी कभी झूठा प्रचार।
– पूरी दिल्ली में शराब का लाइसेंस बाँट दिया। जब हमने मुहीम चलाया तो मुख्यमंत्री को मजबूरन घोषणा करना पड़ा कि साल भर कोई ठेका नहीं खोलेंगे। और अब ड्रामा कर रहे हैं कि पकडे गए तो 5000 जुर्माना। ये भी बता दें कि ठेका खोलने वाले को कितना जुर्माना लगेगा।
– सबके साथ तो धोखा किया ही, उन ऑटो चालकों के साथ भी अन्याय किया जिनके मेहनत और दुवाओं से नेताजी मुख्यमंत्री बने। आज दिल्ली में ऑटो घोटाला चल रहा है।

– आज इसलिए ज़रूरत है कि भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन की आत्मा, विचार और ऊर्जा को बुलंद किया जाए। स्वराज इंडिया उसी आंदोलन की पवित्र धारा है जिसने देश में बदलाव लाने की कसम खाई थी।

– आज तो सिर्फ छाती पीटने की राजनीति हो रही है। नोटबंदी का ही उदाहरण ले लीजिए। बीजेपी वाले कहते नहीं थक रहे कि ये स्वतंत्र भारत का सबसे क्रांतिकारी फैसला है। कहते हैं कि इस फैसले से भारत की सारी समस्या ख़त्म हो जाएंगी। कहते हैं कश्मीर समस्या का सनाधान हो गया। नक्सलवाद भी ख़त्म हो गया। कमाल है!

– और एक विपक्ष है जो कहता है कि ये नोटबंदी देश का सबसे बड़ा घोटाला है। छाती पीटने में लगे हैं।

– इसलिए जरूरी है कि सच्चाई की राजनीति करने वाला एक समूह हो जो बिना नफा नुकसान के, बिना नाटक नौटंकी के राजनीति कर सके।

योगेंद्र यादव:
– मैंने सुना एक तरह का टैंकर माफ़िया ख़त्म हो गया और जल बोर्ड का दूसरा माफ़िया शुरू हो गया।

– जिसको लगता हो सड़कों की स्थिति ठीक है वो हाथ खड़ा कर दे। किसी ने हाथ नहीं उठाया।

– मुझे पता चला कि यहाँ पूरी बारिश में कीचड़ होती है।
हवा की भी वैसी ही स्थिति।

– कितने लोग हैं जिनका इलाज सरकारी हस्पताल में हो जाता है। किसीने हाथ नहीं उठाया।

– हम तो सिर्फ साफ हवा, पानी, सड़क, स्कूल, हस्पताल मांग रहे हैं।

– हम तो पूरा कैशलेस होने को तैयार हैं मोदीजी, आप अपना फंड भी कैशलेस कर लीजिए। आप क्योँ हज़ारों करोड़ कैश में ले रहे हैं। ये किसका काला धन है।

– मोदीजी, आप अगर काले धन के ख़िलाफ़ लड़ाई करने चाहते हो, तो विदेशी फंड जिस जिस पार्टी ने लिया है आप उसके खिलाफ कार्यवाई करो हम आपका साथ देंगे।

– काला धन सिर्फ कैश में नहीं होता। मोदीजी, अगर आप काले धन के खिलाफ सच्ची लड़ाई लड़ना चाहते हो तो बेनामी संपत्ति, विदेशों में जमा काला धन, सोना, प्रापर्टी पर काम करो, तो पूरा देश आपका साथ देगा।

– आज भ्रष्टाचार विरोधी कानून में चोर दरवाज़ा बना रही है ये सरकार। ये कैसी लड़ाई है काले धन के खिलाफ मोदीजी?

– मोदीजी, लोकपाल बना के दिखाओ तो हम समझे कि सही में काले धन की खिलाफ लड़ना चाहते हो।

– अगर सही में काले धन से लड़ना है तो कई काम हैं जो किये जाने चाहिए। अगर सच्चे कदम उठाये जाए तो पूरा देश साथ देगा।

Comments are closed.