नोट बंद करने का विहिप ने किया स्वागत, टूटेग ी आतंकवादियों/दुश्मनों की कमर : डा सुरेन्द्र जैन
नोट बंद करने का विहिप ने किया स्वागत, टूटेगी आतंकवादियों/दुश्मनों की कमर : डा सुरेन्द्र जैन
नई दिल्ली। नवंबर 9, 2016. पांच सौ और एक हजार के नोटों को अचानक बंद किए जाने का विश्व हिन्दू परिषद ने स्वागत करते हुए कहा है कि प्रधान मंत्री के इस साहसिक कदम से न केवल काले धन पर रोक लगेगी वल्कि पाकिस्तान द्वारा बड़े पौमाने पर भारत में फेंके गए नकली नोटों के माध्यम से फलते फूलते जिहादी आतंकवाद व तस्करों की भी कमर टूटेगी। विश्व हिन्दू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त महा मंत्री डा सुरेन्द्र जैन ने सरकार की इस ऐतिहासिक घोषणा की सराहना करते हुए जनता से अपील की है कि यदि कुछ दिनों तात्कालिक असुविधा का सामना भी करना पड़े, तो भी, व्यापक दूरगामी देश हित में, हम सभी सरकार के इस अति महत्वपूर्ण निर्णय के प्रभावी निष्पादन हेतु सहर्ष साथ खड़े हों।
Comments are closed.