नोट बंदी के मुद्दे पर विपक्ष केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी में है

नोट बंदी के मुद्दे पर विपक्ष केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी में है … केंद्र सरकार द्वारा 500, 1000 रुपए के पुराने नोट बंद करने के फैसले की आलोचना कर रहे केजरीवाल ने आज दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है..CM केजरीवाल ने पीएम मोदी से अपना यह फैसला वापस लेने की मांग की है। उनका आरोप है कि बीजेपी नेताओं को इस फैसले की भनक पहले ही लग गई थी। नोटबंदी के मुद्दे पर आज दिल्‍ली विधानसभा के विशेष सत्र में इस पर चर्चा होगी
आपको बता दें कि केजरीवाल ने कहा है कि पीएम मोदी के इस फैसले से आम आदमी को तकलीफ हो रही है। केजरीवाल ने सरकार से अड़े रहने की बजाय फैसला तुरंत वापस लेने को कहा। उन्‍होंने कहा, ”यह हमारी समझ से बाहर है कि वर्तमान 1,000 रुपए के नोट की जगह 2000 रुपए का नोट लाकर भ्रष्‍टाचार और ब्‍लैक मनी से कैसी लड़ाई की जा सकती है।” आपको बता दें कि वही दिल्ली बीजेपी ने नोटबंदी के मुद्दे पर विधानसभा सत्र बुलाने को औचित्यहीन करार दिया है दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा दिल्ली सरकार इस मुद्दे से कोई सरोकार नहीं है…

Comments are closed.