बाबा बंदा सिंह बहादर को समर्पित धार्मिक गीत जी.के. ने जारी किया

बाबा बंदा सिंह बहादर को समर्पित धार्मिक गीत जी.के. ने जारी किया
 
भाई हवारा को झूठे केस में फंसाने के दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ न्यायिक जांच की दिल्ली कमेटी ने की मांग
नई दिल्ली (31 मई 2016) : बाबा बंदा सिंह बहादर जी की तीसरी शहीदी शताब्दी को समर्पित एक धार्मिक गीत आज जारी किया गया। गायक सिमरनजीत सिंह गाये गये इस गीत को अमर सिंह अमर ने लिखा और संगीतबद्ध किया है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजीत सिंह जी.के. ने माता सुन्दरी कॉलेज सभागार में प्रैस कांफ्रैंस के दौरान उक्त गीत को जारी किया।
जी.के. ने बताया कि उक्त गीत बाबा बंदा सिंह बहादर के इतिहास को संगीत के माध्यम से दर्शाने की कोशिश है। जी.के. ने आशा जताई कि शताब्दी समागमों के नगरकीर्तनों के दौरान यह गीत संगतों को बाबा जी के जीवन के बारे में बताने के लिए उसी तर्ज पर कामयाब होगा जैसे श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की गुरतागद्दी की तीसरी शताब्दी के अवसर पर निकाली गई ‘‘जागृति यात्रा’’ के दौरान गायक दलेर मेंहदी द्वारा गाया गया ‘‘300 साल गुरु दे नाल’’ गीत कामयाब हुआ था। जी.के. ने गीत की पंक्तियों एवं गायक की आवाज को शानदार बताते हुए गीतकार एवं संगीतकार को सिरोपा देकर सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर पत्रकारों द्वारा भाई जगतार सिंह हवारा के लिबर्टी सिनेमा बम कांड में कल बरी होने के बारे पूछे गये सवाल के जवाब में जी.के. ने कांग्रेस के शासनकाल में बेगुनाहों को आतंकवादी बता करके फंसाने का दोष भी लगाया। जी.के. ने कहा कि बीते दिनों मालेगांव बम धमाके में कथित संलिप्पता के कारण जेल में बंद साध्वी प्रज्ञा को एन.आई.ए. द्वारा क्लीनचिट देने का मामला सामने आया था एवं अब भाई हवारा के लिबर्टी सिनेमा बम कांड में बरी होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है। जी.के. ने बेगुनाहों को आतंकवादी बताकर जेलों में बंद करने के पुलिसीया रूझान से गैर मानवीय यातना का पहाड़ कथित दोषीयों के परिवारों के सिर पर पड़ने का भी दावा किया।
जी.के. ने ऐसे गैरकानूनी कार्य करने के दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ न्यायिक जांच की मांग करते हुए इस मामले पर दिल्ली कमेटी द्वारा कानूनी कार्यवाही शुरू करने का भी ईशारा किया। जी.के. ने कहा कि भाई हवारा तो कुदरती ही बेअंत सिंह कत्लकांड में जेल में सजा काट रहें हैं, इसलिए भाई हवारा के बरी होने से मानवाधिकारों की आवाज बुलन्द करने वाले लोगों को शायद ज्यादा फर्क नहीं पड़ा परन्तु यदि बिना तथ्यों एवं सबूतों के किसी अन्य बेगुनाह को लिबर्टी सिनेमा बम कांड में आतंकवादी बताया गया होता तो उसकी और उसके परिवार को अन्जाने में बर्दाश्त करनी पड़ती यातना का जवाबदेह कौन होता।
दिल्ली कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महिन्दरपाल िंसंह चड्डा, संयुक्त सचिव अमरजीत सिंह पप्पू, पूर्व विधायक हरमीत सिंह कालका, दिल्ली कमेटी सदस्य रविन्दर सिंह खुराना, कुलमोहन सिंह, गुरमीत सिंह मीता, हरदेव सिंह धनौआ एवं अकाली नेता विक्रम सिंह आदि इस अवसर पर मौजूद थे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.